महावीरी जुलुश व सरस्वती शांतिपूर्ण कराने को लेकर गड़हनी पुलिस पिकेट पर गुरुवार शाम 5 बजे शान्तिसमिति की बैठक की गई।बैठक चरपोखरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई। थानाध्यक्ष ने कहा कि जुलूस में अश्लील गाना व उपद्रवियों पर कड़ी नजर रहेगी। जुलूस पहले से तय रूट पर ही निकलेगी। और जो समय दिया जाएगा उस समय पर जुलूस खत्म करना होगा।