परसिया: खमराजेठू के सेन मंदिर में जुटा सेन समाज, सेन जयंती पर भगवान सेन का पूजन
उमरेठ मार्ग पर खमराजेठू में सेन मंदिर में सेन समाज के सामााजिक पदाधिकारी और नागरिक मंगलवार को सेन जयंती पर उपस्थित हुए। सेन जयंती पर सेन समाज ने भगवान सेन की प्रतिमा का पूजन किया। हवन पूजन, भंडारा किया गया। सेन समाज ने इस दिन पूजन , भंडारा किया। बडी संख्या में सेन समाज के लोग एकत्रित हुए। समाज के वरिष्ठ लोगों का सम्मान भी किया गया।