गोरखपुर: गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर सड़क हादसे में तीन युवक घायल, तस्वीर हुई वायरल
बुधवार की देर रात गोरखपुर देवरिया मार्ग पर बाइक सवार तीन युवक को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिरकर पूरी तरीके से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां पर दो युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश पुलिस कर रही है।