गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने गौ सेवा की, बच्चों को बांटी चॉकलेट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में गौशाला में पहुंचकर गौ सेवा की गाय के बछड़ों को चारा और गुड़ खिलाया इसके बाद गोरखनाथ मंदिर परिसर में भ्रमण के लिए निकले मंदिर में आए हुए श्रद्धालुओं के मासूम बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने पास बुलाया और उन्हें अपने हाथों से चॉकलेट दिया। मुख्यमंत्री की यह तस्वीर गोरखनाथ मंदिर से दी गई।