गोरखपुर: शाहपुर पुलिस ने इंदिरा नगर से महिला से पर्स लूटने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
शाहपुर जेल बायपास मार्ग पर 30 जनवरी को महिला का पर्स लूटने वाले एक आरोपी को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है, आरोपी का नाम शेखर चौहान उर्फ हर्ष है जो पिपराइच का रहने वाला है। 13 दिन से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी, अभी इसका दूसरा साथी फरार है। थाना अध्यक्ष शाहपुर का कहना है कि बहुत जल्द से भी गिरफ्तार किया जाएगा।