पन्ना: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों का यातायात थाना पन्ना में शैक्षिक भ्रमण
Panna, Panna | Nov 16, 2024 पन्ना के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों को बैगलेस डेज एक्टिविटी के तहत एक अनूठा अनुभव प्रदान किया गया। विद्यालय के प्राचार्य अमित दाहिया और शिक्षकों के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने खेजड़ा मंदिर से यातायात थाना तक जागरूकता रैली निकाली। रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और यातायात जागरूकता को बढ़ावा देना था।