पन्ना: जरुआपुर में निजी क्षेत्र में 7.44 कैरेट का हीरा मिला, किसान और उसके साथियों की चमकी किस्मत
Panna, Panna | Nov 16, 2024 देश दुनिया में पन्ना को बेशकीमती हीरों के लिए जाना जाता है। कहते है कि यहां की धरा किसी को भी रंक से राजा बना देती है। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं ऐसे किसानों की जिनकी जमीन सब्जी,आलू टमाटर की जगह बेश कीमती हीरे उगल रही है। अभी तक किसान और उसके साथियों को एक दर्जन से भी अधिक हीरे मिल चुके है।