भिवानी: थाना सिविल लाइन पुलिस ने 138 एन आई एक्ट के तहत फरार उद्घघोषित आरोपी को किया गिरफ्तार
जिला पुलिस ने जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अभियोग में फरार चल रहे उद्घघोषित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक अभियान चलाया हुआ है। जो इसी अभियान के तहत थाना सिविल लाइन के सहायक उप निरीक्षक रामदिया ने एक उद्घघोषित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।