धमतरी: टोल प्लाजा के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल
मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के मरौद टोल प्लाजा के पास नेशनल हाईवे 30 में अज्ञात कार चालक ने बाइक सवार दो युवक को जोरदार ठोकर मार दिया। हादसे में बाइक सवार पखांजूर निवासी सुजीत और बबलू हलधर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए एंबुलेंस के माध्यम से धमतरी शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज जारी है।