पयागपुर: बनगई रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरने से युवक की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
विशेश्वरगंज क्षेत्र के बनगई स्टेशन पर चलती ट्रैन से गिरने से जनपद गोण्डा के कोड़िया निवासी राम बाबू पुत्र अवधेश की मौत हो गई। परिवार जनों ने बताया की माँ की दवा लेने के लिए घर से निकला था। जीआरपी पुलिस ने शनिवार दोपहर 3बजे शव का पोस्टमार्टम कराते हुवे शव को परिजनों को सौंप दिया।