भिंड नगर: नवादा बाग में उमड़ा आस्था का सैलाब, देवी संध्या जी ने भागवत कथा में श्रद्धालुओं को सुनाई श्रीकृष्ण लीला
भिंड शहर के नवादा बाग मे इन दिनों श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। कथा श्रवण करने के लिए आज शनिवार दोपहर 2 बजे भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे,जहां पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। कथा वाचिका देवी संध्या जी ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न पात्रों और उनकी लीलाओं का वर्णन किया