कटनी नगर: खाकी पर भारी पड़े बावन परी के शौकीन: स्लीमनाबाद में खेत बना जुए का अड्डा,वीडियो सामने के बाद पुलिस की साठगांठ पर उठे सवाल
कटनी पुलिस जहां एक तरफ खुद को हाईटेक और अपराध से दो कदम आगे होने का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र से सामने आए एक वायरल वीडियो ने इन दावों की पोल खोलकर रख दी है। रविवार को सामने आया एक वीडियो ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वीडियो में एक खुले खेत के बीचों-बीच जुआरियों की भारी भीड़ ताश के पत्तों