सकरा: सकरा बाजार के समीप बाइक की ठोकर से घायल एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत, परिवार में मची चीख पुकार
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सकरा बाजार के समीप बाइक की ठोकर से घायल एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। शनिवार रात करीब 9 बजे में शव पहुंचते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। मृतक का पहचान 50 वर्षीय देवेंद्र चौधरी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शनिवार को अनियंत्रित बाइक की ठोकर से देवेंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।