आगरा: शिल्पग्राम ताज महोत्सव में इंडियन आइडल विजेता सलमान अली ने दी प्रस्तुति,जमकर झूमे दर्शक
Agra, Agra | Feb 22, 2024 शिल्पग्राम में ताज महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत इंडियन आइडल विजेता सलमान अली ने प्रस्तुति दी है। सलमान अली की गाए हुए गानों को सुनने के लिए दर्शक काफी उत्साहित दिखाई दिए, इस दौरान शिल्पग्राम दर्शकों की भीड़ से खचाखच भर गया, और हर एक दर्शक सलमान अली के गानों पर झूमने के लिए मजबूर हो गया।