चूरू: एनएच 52 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
Churu, Churu | Apr 4, 2026 चूरू के एनएच-52 होटल झंकार के पास शनिवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद युवक सड़क पर तड़फता रहा, जिसे बाद में एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। सुबह 11 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार ख्याळी निवासी 25 वर्षीय मो. समीर, जो टेंट हाउस में काम करता है, सुबह अपने गांव से बाइक लेकर चूरू आ रहा था।