चांदनी–बिहारपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, ग्राम पंचायत सपहा में ट्रैक्टर से 70 बोरी धान जप्त चांदनी बिहारपुर (सूरजपुर)। सूरजपुर जिले के चांदनी–बिहारपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सपहा में अवैध धान परिवहन के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। हल्का नंबर पटवारी द्वारा कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 70 बोरी धान जप्त किया गया