फारबिसगंज: नया टोला में खेलने के दौरान साईफन में गिरकर डूबने से 3 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
फारबिसगंज प्रखंड के भागकोहेलिया पंचायत के नया टोला वार्ड संख्या 11 में खेलने के क्रम में साईफन में गिरने व डूब जाने के कारण 03 वर्षीय एक बालक की मौत हो गयी.मृतक बालक 3 वर्षीय अविनाश कुमार पिता चंदन मंडल नया टोला वार्ड संख्या 11 भागकोहेलिया फारबिसगंज निवासी बताया जाता है.बताया जाता है कि मृतक बालक दो भाई दो बहन में तीसरे नंबर पर था.