मुगलसराय मे मंगलवार शाम 04 बजे नगर क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़ी प्रमुख सड़कों के निर्माण क्रम में एसजी पब्लिक रोड एवं सर्कस रोड का विधिवत लोकार्पण किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम नगरपालिका परिषद पीडीडीयू नगर के अध्यक्ष के कर-कमलों से संपन्न हुआ।चेयरमैन सोनू किन्नर ने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए सुदृढ़ एवं गुणवत्ता सड़के जरूरी है।