वारिसनगर: डरसूर में साली की शादी में गया था, मानोपुर बांध के पास खेत में मिला शव
वारिसनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लखन पट्टी के शादीपुर बथनाहा गांव निवासी जीतू सहनी उर्फ भगत जो ससुराल डरसूर गए थे। ससुराल से महज़ 100मीटर की दूरी पर मानोपुर बांध के पास मिली है। मृतक के चचेरे भाई पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रमोद साहनी ने बताया कि जीतू की शादी करी 10 साल पहले हुई थी।