हाथरस: मुरसान के गांव वर्डवारी में तेज बारिश और हवा से किसान व 10 बकरियों की पेड़ के नीचे दबकर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
मुरसान के गॉव वर्डवारी में तेज हवा और बारिश के दौरान एक किसान और उसकी 10 बकरियों की पेड़ के नीचे दबकर मौत हो गई खजान सिंह लगभग 50 बकरियों को चराने के लिए गांव के पास खेत में गए थे तभी तेज हवा और बारिश से पेड़ के नीचे दब गये गांव वालों ने घायल अवस्था में chc ले गए जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया शुक्रवार सुबह 8.30 लगभग तहसील की टीम ने गांव मुयायना किया है