फुलवरिया: फुलवरिया में पेट्रोल संकट की अफवाह से पंपों पर वाहनों की लंबी कतार, प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की
फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल को लेकर फैली अफवाह ने अचानक अफरा तफरी का माहौल पैदा कर दिया है। बथुआ बाजार स्थित पेट्रोल पंप पर सैकड़ो की संख्या में दो पहिया और चार पहिया वाहनों की लंबे कतारें लग गई। लोग अपने-अपने वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए घंटे तक इंतजार करते नजर आए। स्थिति ऐसी हो गई है कि बीते देर शाम तक वाहनों की कतार खत्म नहीं हो सकी।