जबलपुर: मिलोनीगंज में आधी रात को आग का तांडव, परिवार ने छप्पर फाड़कर बचाई जान, 6 वाहन जलकर खाक
जबलपुर के घनी आबादी वाले मिलौनीगंज क्षेत्र स्थित रूपरानी के बाड़े में बीती देर रात उस समय चीख-पुकार मच गई, जब एक घर में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग भड़क उठी। रात के करीब 1बजे जब पूरा इलाका गहरी नींद में सोया था, तब बिजली के तारों से उठी चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि गली में खड़े 8 वाहन और घर के बाह