बीना: ग्राम बरदौरा में जहरीला पदार्थ खाने से 21 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | Jan 12, 2026 रवि पिता सीताराम रैकवार निवासी ग्राम बेलई ने अज्ञात कारणों के चलते रविवार को ग्राम बरदौरा में जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक को परिजनों ने गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही सोमवार की सुबह बिना थाने से जवान सिविल अस्पताल पहुंच गए। और पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराया।