बीना: खिमलासा थाना क्षेत्र में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार, एफआईआर दर्ज
Bina, Sagar | Jan 12, 2026 4 वर्षीय मासूम अपने भाई के साथ खेत में रविवार की शाम मटर खाने के लिए गई थी। तभी 28 वर्षीय आरोपी ने मासूम के भाई को डरा धमका कर भगा दिया। और बच्ची को ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर भाई ने घटना की जानकारी माता-पिता को दी। इसके बाद बच्ची के परिजन खेत पर पहुंचे। जहां पर मासूम दर्द से कराह रही थी।