परबत्ता: अगुवानी गंगा घाट पर बनेंगे आधुनिक शवदाह गृह, अंतिम संस्कार की सुविधाएं होंगी सुलभ
खगड़िया जिले के प्रमुख गंगा घाटों पर अंतिम संस्कार व्यवस्था को आधुनिक और सुविधायुक्त बनाने की दिशा में बड़ी पहल शुरू की गई है। जिला प्रशासन एवं पंचायती राज विभाग के पदाधिकारी राकेश रंजन की पहल पर परबत्ता प्रखंड के अगुवानी और बन्नी घाट समेत विभिन्न क्षेत्रों में आधुनिक शवदाह गृह निर्माण की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। विभागीय निर्देश के बाद जिले के सभी सात