बिरनी: *बिरनी: मच्छरदानी में घुसे करैत सांप ने युवक को डसा, इलाज के दौरान मौत*
Birni, Giridih | Jun 6, 2026 *बिरनी: मच्छरदानी में घुसे करैत सांप ने युवक को डसा, इलाज के दौरान मौत* खबर मंत्र संवाददाता बिरनी गिरिडीह *बिरनी।* बिरनी प्रखंड के द्वारपहरी गांव में करैत सांप के डसने से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान द्वारपहरी निवासी बालगोविंद पंडित के लगभग 19 वर्षीय पुत्र राजा कुमार पंडित के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है