घाट: नंदानगर बांझबगड़ मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में गिरने से बाल-बाल बचा
Ghaat, Chamoli | Aug 12, 2025 मंगलवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी में बताया कि देर रात को नंदानगर बांझबगड़ मोटर पर एक वाहन स्वीप्ट डिजायर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें वाहन का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि वाहन गहरी खाई में नहीं गिरा वरना एक बड़ी घटना घटित हो सकती थी। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी तरह का नुकसान की सूचना नहीं है।