बिहारीगंज थाना परिसर में रविवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी अविनाश कुमार ने की। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पूजा आयोजन के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा और डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। मूर्ति विसर्जन के लिए रूट चार्ट देना जरूरी होगा। प्रशासन ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की बात कह