बदायूं: सिरसौली गांव में गरीब बीमार पिता की बेटी की शादी में बजेंगी शहनाई, अधिकारी और नेता रहेंगे उपस्थित
Budaun, Budaun | May 6, 2026 बदायूं के भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता राजेश सक्सेना के पैतृक गांव सिरसौली गांव में होरीलाल कैंसर से पीड़ित है और जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं। आर्थिक तंगी के चलते घर में कोई कमाने वाला भी नहीं है। तो 7 मई को होरीलाल की बेटी की शादी होनी थी। तो राजेश सक्सेना ने संकल्प लिया की वह गरीब की बेटी की शादी करेंगे।