मसूदा: मसूदा विधायक निवास पर जनसुनवाई हुई,रामपुरा सहित अन्य गांवो में शौक सभा में पहुंचें विधायक कानावत
Masuda, Ajmer | May 24, 2026 विधायक वीरेन्द्र सिंह ने रविवार को जनसुनवाई की,जनसुनवाई में मसूदा,जामोला,बांदनवाड़ा,बेगलियावास,बिजयनगर से आए कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर संबधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समाधान किया।रविवार दोपहर 12 बजे विधायक वीरेंद्र सिंह ने रामपुरा,गोपालसागर,मोयना की शोक सभा में पहुंचकर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की,परिवार के सदस्यों को ढांढ़स बंधाया।