पूरनपुर: धनाराघाट मार्ग पर तीसरे दिन शुरू हुआ चार पहिया वाहनों का आवागमन
पूरनपुर। धनारा घाट मार्ग पर बारिश के चलते कीचड़ के कारण दो दिनों तक चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहा। सड़क पर फिसलन और जलभराव से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, तीसरे दिन स्थिति में सुधार होने के बाद मार्ग पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई। पुल पर तैनात मुंशी बबलू माझी ने दी जानकारी।