रायबरेली: पूरे मोती मजरे सोईठा में पीट-पीटकर युवक की हुई हत्या के मामले में,थानाध्यक्ष व उनकी टीम ने गांव से ही 1आरोपी गिरफ्तार
गुरुबक्सगंज थानाक्षेत्र के,पूरे मोती मजरे सोइठा गांव में,एक महिला को मारकर घायल करने वाले,युवक कमलेश की,शनिवार को उसके बेटों द्वारा पीट-पीट कर हत्या किए जाने के मामले में,पुलिस ने दीपक नाम के1 आरोपी को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम ने बताया कि,आरोपी पर अभियोग पंजीकृत करते हुए,न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।व अग्रिम विधिक कारवाई की जा रही है।