अनूपपुर: जिले में ओवरलोडिंग बनी जानलेवा, सख्ती के बाद भी नियमों का उल्लंघन जारी
अनूपपुर जिले में ओवरलोडिंग की समस्या अब गंभीर रूप ले चुकी है। लगातार सामने आ रही घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि परिवहन नियमों की अनदेखी आम हो गई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इससे न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि आम लोगों की जान भी जोखिम में पड़ रही है।