कानपुर: सचेंडी में तेज रफ्तार ट्रेलर ने हाईवे किनारे खड़े बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की हुई मौत
सचेंडी में तेज रफ्तार ट्रेलर ने हाईवे किनारे खड़े बाइक सवार दो युवकों को शुक्रवार रात 10 बजे टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि साथी की हालत गंभीर है। थाना प्रभारी ने शनिवार सुबह 11 बजे बताया कि, तहरीर मिलने पर करवाई की जाएगी