बहराइच: सिपहिया पिहुली गांव के पास फेरी करके लौट रहे युवक पर तेज आंधी के कारण पेड़ गिरने से हुई मौत
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिपहिया पिहुली गांव में फेरी करके वापस आ रहे युवक पर तेज आंधी के कारण भर भरा कर पेड़ गिर गया। जिससे दब कर युवक घायल हो गया। इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां अस्पताल में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगा। जाच जारी है।