अनूपपुर: ग्राम बदरा में जनकल्याण शिविर, 78 आवेदनों पर हुई सुनवाई
जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम बदरा में आयोजित जनकल्याण शिविर में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में बदरा सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। शिविर के दौरान स्वास्थ्य परीक्षण कर ग्रामीणों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।