चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित एफसीआई गोदाम के आसपास जलजमाव और जर्जर सड़क की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण गोदाम परिसर और उससे जुड़ी मुख्य सड़क पर पानी जमा हो गया है, जिससे अनाज के खराब होने की आशंका बढ़ गई है। वहीं सड़क की बदहाल स्थिति के कारण वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।