माधौगढ़: उदोतपुरा जागीर गांव में जहरीले कीड़े के काटने से एक व्यक्ति की मौत, मचा कोहराम
उदोतपुरा जागीर गांव के अंगद सिंह पुत्र मान सिंह उम्र 38 वर्षीय की जहरीले कीड़े के काटने से मृत्यु हो गई,मिली जानकारी के अनुसार अंगद अपने घर में सो रहा था उसी समय उसको एक जहरीले कीड़े ने काट लिया जिससे हालत बिगड़ गई,अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मृत्य घोषित कर दिया,पुलिस ने शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया,दिन शनिवार समय 3:30 परिजनों बताया।