प्रतापपुर: करंजवार आमापारा में करंट से हाथी की मौत के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करंजवार (आमापारा) में गेहूं के खेत में करंट की चपेट में आने से एक नर हाथी की मौत के मामले में वन विभाग ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सरगुजा संभाग में हाथियों की लगातार हो रही मौतों के बीच इस घटना ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए थे।