जयपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा की मांग में जबरन सिंदूर डालने वाले आरोपी को पुलिस ने बुधवार शाम करीब 6 बजे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को स्कूल से घर जाने के दौरान युवक ने जबरन नाबालिग छात्रा की मांग में सिंदूर डाल दिया था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।