बिशुनपुर: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ बिशनपुर पहुंचे, किसान मेला का किया उद्घाटन
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र गुमला विकास भारती बिशनपुर द्वारा बिशुनपुर में आयोजित किसान मेला सह प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर किसानों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शनी लगाने वाले और प्रगतिशील किसान सहित महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।