सोहागपुर: रिलायंस जिओ के समस्त फाइबर पेट्रोलर कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
शहडोल बुधवार को लगभग 1:30 रिलायंस जिओ के समस्त फाइबर पेट्रोलर कर्मचारी एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और एक ज्ञापन कलेक्टर को सौपा है,ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि कर्मचारियों को मासिक वेतन में वृद्धि की बात कही है,उन्होंने कहा है कि बीते कई वर्षों से वह कंपनी में कार्यरत हैं,लेकिन कम वेतन मिलने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा ।