सिकंदरा: कौरु में संदिग्ध हालात में गेहूं की खड़ी फसल में लगी भीषण आग, 10 बीघा फसल जलकर राख, प्रशासन ने शुरू किया नुकसान का आंकलन
मंगलपुर थाना क्षेत्र के कौरु मोहम्मदपुर सुल्तानपुर गांव में रविवार दोपहर एक बड़ा अग्निकांड हो गया। पड़ोसी किसान द्वारा खेत में जलाई जा रही पराली की चिंगारी से एक अन्य किसान के खेत में आग लग गई, जिससे करीब 10 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।गांव निवासी अनिरुद्ध सिंह सेंगर ने बताया कि उनके पड़ोसी ओमप्रकाश अपने खेत में गेहूं की पराली जला रहे थे। इसी दौरान