मदन बीघा गांव से शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
परवलपुर थाना क्षेत्र के मदन बीघा से शराब के नशे में धूत नशेड़ी स्वर्गीय बाबूराम महतो के पुत्र द्वारका प्रसाद को पुलिस ने किया गिरफ्तार। इस मामले की जानकारी परवलपुर थाना अध्यक्ष पप्पू कुमार के द्वारा शनिवार की सुबह 11:00 बजे दी जानकारी। उन्होंने कहा कि मदन बीघा गांव से सूचना मिली कि शराब के नशे में एक व्यक्ति हंगामा कर रहा है।