गहरी आस्था और अटूट विश्वास की मिसाल पेश करते हुए हमीरपुर जनपद के गांव मकरांव निवासी बृजेश यादव 500 किमी की दंडवत यात्रा पर निकले हैं। अपने गुरु प्रेमानंद महाराज के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना को लेकर उन्होंने हमीरपुर से वृंदावन तक की कठिन यात्रा दंडवत करते हुए शुरू की है। शुक्रवार को जब वह सिरसागंज पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने स्वागत कर हौसला बढ़ाया।