छोटीसादड़ी के समीप स्थित तीर्थ रेवड़ा महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जैसे ही कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूमते-नाचते नजर आए।