विदिशा नगर: भोपाल-जयपुर जोधपुर फास्ट पैसेंजर की मई में 7 ट्रिप रद्द, सोमवार सुबह नहीं आई ट्रेन
मई माह में नानइंटरलॉकिंग कार्य के चलते के चलते भोपाल से संचालित ट्रेन भोपाल-जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस के कुछ फेरे निरस्त किए गए हैं। गाडी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस भोपाल से 3,4,5, 8,12, 13 एवं 14 मई को 7 ट्रिप निरस्त रहेगी। इसी प्रकार 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस जोधपुर से 2, 3,4, 7,11और 13 को रद्द रहेगी, सोमवार सुबह 7:30 बजे भी जयपुर से नही आई।