कुटरा जालौन निवासी खेमचंद ने बताया कि वह पत्नी गायत्री 27 के साथ भोगनीपुर के पुरैनी के निकट ईंट भट्टे में मजदूरी करता है। बुधवार को अचानक पत्नी बेहोश होकर गिर गई। उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां लेकर आए। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शाम करीब 5 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।