फतेहपुर: धाता कस्बे के वार्ड नंबर 3 में संदिग्ध अवस्था में विवाहिता ने लगाई फाँसी, मौत पर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
कौशाम्बी जनपद के थाना सैनी अझुआ निवासी दुर्गा प्रसाद का पुत्र मोनू कुमार ने अपनी 25 वर्षीय बहन वर्षा की शादी 29 जून 2020 में वार्ड नं. 3 देवरी मोड़ निवासी लालचन्द्र के पुत्र प्रिंस केशरवानी के साथ की थी। बताते हैं कि शनिवार की शाम संदिग्ध अवस्था में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।