फतेहपुर: थानपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, औंग का मामला
फ़तेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के थानपुर मोड़ के पास तेज़ रफ़्तार स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि राम किशोर 34 वर्ष अपने बहनोई को लेने जा रहा था तभी कानपुर की तरफ से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार मौके से भाग निकली। इस घटना के बाद से परिजनो का हाल बेहाल है।